हंस वाहिनी शारदे मैया

 हंस वाहिनी शारदे माता आए तेरे द्वार। 

दीन हीन हम आपके बच्चे हो हम पे उपकार। 

हंस वाहिनी शारदे माता आए तेरे द्वार।

करबद्ध हम तो याचना करते सुन लो मेरी पुकार। 

हंस वाहिनी शारदे माता आए तेरे द्वार। 

ज्ञान की ज्योति जला दो माता दूर करो अंधकार। 

हंस वाहिनी शारदे माता आए तेरे द्वार।

जीवन मेरा हो न निरर्थक मांगता में उपहार। 

हंस वाहिनी शारदे माता हाय तेरे द्वार।

तेरी जो कृपा बरसे मां हो मैया उद्धार।

हंस वाहिनी शारदे माता आए तेरे द्वार। 

यह जग तो मिथ्या है माता कैसे उतरे पार। 

हंस वाहिनी शारदे माता आए तेरे द्वार।

तेरी कृपा जो बरसे माता हो बैतरणी पार। 

हंस वाहिनी शारदे माता आए तेरे द्वार।

मोक्ष द्वार की कुंजी दो मां तेरी जय जयकार। 

हंस वाहिनी शारदे माता आये तेरे द्वार।


            अनिल कुमार मंडल 

      रेल चालक / गाजियाबाद

Comments

Popular posts from this blog

पुस में नूतन बर्ष

पर्व आज़ादी का

देख तेरे संसार की हालत